Kushinagar : सीएम योगी के जन्मदिन पर मुसहरबस्ती के लोगों ने दिया आशीर्वाद , योगी जी जिए हजारों साल 

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा विभिन्न प्रकार के शुद्ध स्वादिष्ट मिठाइयों का किया गया वितरण, बुजुर्ग, युवा, बच्चों और महिलाओं ने दिया आशीर्वाद 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीएम योगी के जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण

कुशीनगर।  सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगर के चन्द्रगुप्त मौर्य नगर वार्ड के मुसहर बस्ती में स्थानीय लोगों व बच्चों के बीच केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस दौरान 53 किलो मिठाईयां भी स्थानीय लोगों के बीच बांटी गई।

इस दौरान नपाध्यक्ष ने बकुलहां स्थित कान्हा गौशाला में गौ सेवा कर वृक्षारोपण भी किया।

IMG-20250605-WA0032

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा योगी आदित्यनाथ जी के कर्मठी, संघर्षशील और आध्यात्मिक जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने सीएम योगी के जीवन को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के बीच प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। साथ ही योजना के लाभ से वंचित रह गए पात्रों के लिए कैम्प लगाकर सभी योजनाओं से जोड़ने की बात कही। नपाध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी के प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद उत्तर प्रदेश ने आधारभूत ढांचे के अलावा शैक्षिक, औद्योगिक, आध्यात्मिक व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया है। आज का उत्तर प्रदेश एक तरफ सर्वाधिक मात्रा में अन्न उत्पादन कर रहा है वहीं दूसरी तरफ देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाते हुए ब्रह्मोस मिसाइल भी बना रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश ने काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज में आध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक पर्यटन को बल दिया है वहीं दूसरी तरफ सर्वाधिक एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों का भी प्रदेश है।

पुलिस ने,105 ग्राम अल्प्राजोलम के साथ तस्कर गिरफ्तार किया Read More पुलिस ने,105 ग्राम अल्प्राजोलम के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

उक्त अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, शिव मुसहर, बाला मुसहर, गुड्डू मुसहर, बन्नू मुसहर, श्रीकांत मुसहर, लालमति देवी, गीता देवी, सुनामी देवी, कौशल्या देवी, लाल मुनी देवी, लालपति देवी, उमा देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, बबिता देवी सहित अरुण सिंह, बृजेश शर्मा, विनय मद्धेशिया, आलोक विश्वकर्मा, गौरव चौबे, विजय शर्मा, गौरव मद्धेशिया, भास्कर पाठक, आदर्श जायसवाल, आकाश वर्मा, रोहन विश्वकर्मा, गौतम गुप्ता सहित तमाम मुसहर समाज के लोग उपस्थित रहे।

ईGOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह में उत्तर मध्य रेलवे के मंडलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन Read More ईGOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह में उत्तर मध्य रेलवे के मंडलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

About The Author

Post Comments

Comments