नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, 12 वर्षीय बालिका समेत 8 लोग गंभीर घायल; ग्रामीणों ने की पिटाई
खड्डा, कुशीनगर।
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के पास बुधवार रात करीब आठ बजे खड्डा–सिसवा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 12 वर्षीय बालिका सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार खड्डा से सिसवा बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारीपट्टी के पास बाइक सवार राजू यादव (40) और उनके साथ 14 वर्षीय अमन यादव को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भागने की कोशिश में कार चालक ने सड़क किनारे खड़े अन्य लोगों को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान जोया (12), खुश्बुद्दीन (55), राधेश्याम (21), विशाल (30), वैतुल्लाह (65) और रामनरेश (72) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को बचाकर थाने पहुंचाया और घायलों को तुर्कहा सीएचसी भिजवाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक घायल रामनरेश का उपचार सीएचसी में जारी है। खड्डा थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। कार और उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Comments