नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सम्राट अशोक जयंती समारोह में छात्राओं ने बिखेरा हुनर, सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने ली सेल्फी
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना, कुशीनगर। रविवार को नगर के जूनियर हाई स्कूल में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत इकाई द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री उपेंद्र कुशवाहा छात्राओं की प्रस्तुतियों को देखकर भाव-विभोर हो गए। पडरौना के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने सम्राट अशोक के जीवन, शांति, अहिंसा और धम्म के संदेशों को नृत्य एवं नाट्य रूप में प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति से प्रभावित होकर उपस्थित गणमान्य लोगों ने जोरदार सराहना की। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि उपेंद्र कुशवाहा ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ-साथ स्काउट-गाइड से जुड़े छात्रों के साथ बैठकर सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एनपी कुशवाहा, प्रधानाचार्य नवेंदु भूषण कुशवाहा तथा शिक्षक शत्रुघ्न जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments