सुपौल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अहम बैठक

सभी अंचल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सुपौल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अहम बैठक

जितेन्द्र कुमार "राजेश"

सुपौल, – बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पिछले वर्ष लंबित भुगतान, जैसे नाव/नाविक और गृह क्षति सहायता, को अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में निष्पादित किया जाए। इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया।

इसके साथ ही, जी.आर. (ग्रैच्युटस रिलीफ) से संबंधित डाटा का अविलंब अपडेशन प्रारंभ करने तथा आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोडेड डाटा का वार्ड स्तर पर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इस कार्य में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचल अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।

Haryana: हरियाणा की सुंदरा भैंस ने रचा इतिहास, 29.650 किलो दूध देकर जीता पहला इनाम Read More Haryana: हरियाणा की सुंदरा भैंस ने रचा इतिहास, 29.650 किलो दूध देकर जीता पहला इनाम

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अपने-अपने अंचलों में स्थित सभी बाढ़ शरण स्थल एवं सामुदायिक रसोई केंद्रों का निरीक्षण कार्य समय पर पूरा किया जाए ताकि बाढ़ की स्थिति में राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।

Haryana: हरियाणा में ग्रुप सी के 3112 पदों की भर्ती फिर हुई शुरू, 2 फरवरी से करें आवेदन Read More Haryana: हरियाणा में ग्रुप सी के 3112 पदों की भर्ती फिर हुई शुरू, 2 फरवरी से करें आवेदन

बैठक में उप विकास आयुक्त सारा अशरफ अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राशीद कलीम अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल एवं निर्मली, भूमि सुधार उप समाहर्ता (सुपौल, निर्मली, वीरपुर), आपदा प्रभारी चंद्रभूषण कुमार, तथा सुपौल, किशनपुर, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, मरौना एवं बसंतपुर अंचलों के अंचल अधिकारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Ayushman Card: घर बैठे ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत Read More Ayushman Card: घर बैठे ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

प्रशासन ने बाढ़ से पहले की तैयारी को अत्यंत गंभीरता से लेने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को निष्पादित करने पर विशेष बल दिया है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel