अधिवक्ता के आर्थिक हितार्थ कल्याण निधि की स्थापना के लिए डीबीए और एसबीए की संयुक्त बैठक संपन्न

अधिवक्ता कल्याण न्यास गठन एवं अधिवक्ताओं के हित के लिए हमेशा तत्पर - डीबीए अध्यक्ष

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन और सोनांचल बार एसोसिएशन की बैठक

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

अधिवक्ता के आर्थिक सहयोग के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र व सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की संयुक्त बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष भोला सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु दोनों बार अलग-अलग अधिवक्ता कल्याण न्यास बनने पर विस्तृत विचार विमर्श किया।

संयुक्त बार बैठक को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु अधिवक्ता कल्याण न्यास का गठन एक दूरदर्शी एवं अधिवक्ताओं के हित में है जहां अधिवक्ताओं की बात होती है वहां डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र हमेशा खड़ा रहता है ! हमारा बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अधिवक्ता कल्याण न्यास के गठन के लिए तैयार है इसके गठन से सभी वर्गों के अधिवक्ताओं का उत्थान होगा तथा उन्हें सभी के सहयोग से न्यास के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिया जा सकेगा ।

पुरानी रंजिश में युवक पर गोलीबारी, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला Read More पुरानी रंजिश में युवक पर गोलीबारी, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे ने कहा कि अधिवक्ताओं के समग्र विकास तभी होगा जब हमें किसी आकस्मिक समय पर बार आर्थिक सहयोग करता है तभी हम एक दूसरे से जुड़े रहते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व सोनभद्र बार एसोसिएशन की सयुक्त बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से पास हुआ कि दोनों संगठन अपना अलग-अलग अधिवक्ता कल्याण न्यास बनाएंगे।

गोरखपुर :नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना Read More गोरखपुर :नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

इसके लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन की तरफ से तरफ से अधिवक्ता विनोद कुमार चौबे व शारदा प्रसाद मौर्य को जिम्मेदारी दी गई तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की तरफ से यह जिम्मेदारी अधिवक्ता पवन कुमार सिंह व राजेश कुमार यादव को दी गई । यह लोग दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे । बैठक का संचालन अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने किया। संयुक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार मौर्य, सुरेश सिंह कुशवाहा, राम गुल्ली यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, कामता प्रसाद यादव, रमेश चंद्र सिंह, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, राजकुमार सिंह, अविनाश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

सोनभद्र पुलिस का मानवीय चेहरा 24 घंटे में ढूंढी गई 4 साल की मासूम, ओबरा पुलिस की तत्परता से घर में लौटी खुशियां Read More सोनभद्र पुलिस का मानवीय चेहरा 24 घंटे में ढूंढी गई 4 साल की मासूम, ओबरा पुलिस की तत्परता से घर में लौटी खुशियां

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें