सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, 135 शिकायतें दर्ज, एक का मौके पर निस्तारण

इस अवसर पर तहसीलदार धनश्याम भारतीय, नायब तहसीलदार अनिल सिंह एवं दोस्तपुर के तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

सुलतानपुर, कादीपुर।
 
उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कादीपुर तहसील अंतर्गत ब्लाक सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने की।
 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 135 प्रार्थना पत्र विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के रूप में प्राप्त हुए। उपजिलाधिकारी तिवारी ने गंभीरता दिखाते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया, जिससे फरियादी ने संतोष जताया। शेष प्रार्थना पत्रों को एसडीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
इस अवसर पर तहसीलदार धनश्याम भारतीय, नायब तहसीलदार अनिल सिंह एवं दोस्तपुर के तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। समाधान दिवस में अधिकारियों की तत्परता और सजगता ने आमजन में भरोसा जगाया। उपजिलाधिकारी तिवारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हो, जिससे जनता को राहत मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें