कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गोवंश के साथ 2 पशु तस्कर गिरफ्तार

कोन पुलिस को मिली सफलता, तस्करों में दहशत

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन थाना क्षेत्र का मामला

राजन जायसवाल ( संवाददाता) 

कोन / सोनभद्र - 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण में, जिले में अपराध, अपराधियों और विशेष रूप से गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 15 मई 2025 को थाना कोन पुलिस ने थाना क्षेत्र के समइलवा पहाड़ी और जंगली रास्तों से होकर झारखंड और पश्चिम बंगाल में गोवंश को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे 08 राशि गोवंश के साथ 02 अभियुक्तों को धर दबोचा।इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोन में मु0अ0सं0- 117/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें