भारत
पडरौना नपाध्यक्ष ने एनसीसी कैडेटों को प्रमाण पत्र किया वितरित
कुशीनगर। 50वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी पडरौना के प्रांगण में सोमवार को एनसीसी कैडेटों को सी प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा कैडेटों को किया गया। इसी क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को अलंकृत भी किया गया। कैडेट खुशी वर्मा को बटालियन का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि एनसीसी भारतीय सशस्त्र बलों की प्रारंभिक और सबसे युवा शाखा है। 75 वर्ष पूर्व एक दीर्घकालिक सोच की उपज रही एनसीसी विंग ने एक तरफ जहाँ युवा पीढ़ी को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है वहीं दूसरी तरफ छोटे हथियारों और बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देकर राष्ट्र और सैन्य सेवाओं के प्रति युवाओं को आकर्षित करने का काम किया है। एनसीसी के मूल भावना में शामिल एकता की भावना ने देश को एकीकृत करने का भी काम किया है। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरिश्चंद्र सहित प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वानामाला कृष्णा ने भी युवाओं के बीच अपने विचार व्यक्त किये तथा कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कैप्टेन एनसीसी डॉ उमाशंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट डॉ नरेंद्र त्रिपाठी, रिसालदार मेजर हरपाल सिंह सहित बटालियन के अन्य स्टाफ और अन्य कैडेट उपस्थित रहे।


Comments