जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

रोगी कल्याण समिति में विगत दो वर्ष में प्राप्त होने वाली धनराशि की करायी जाये आडिट-जिलाधिकारी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

डिजिटल एक्स-रे मशीन व आक्सीजन प्लांट की मरम्मत का कार्य रोगी कल्याण समिति के बजट के माध्यम से से कराये जाये अतिशीघ्र-जिलाधिकारी

अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में व्याप्त पेयजल की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज को निर्देशित किया कि वे जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी और राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर की एक संयुक्त टीम गठित करें। यह संयुक्त टीम मेडिकल कॉलेज में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्ट्रेट सभागार में  जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न Read More कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति में पिछले दो वर्षों में प्राप्त हुई धनराशि का ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए, ताकि वित्तीय पारदर्शिता बनी रहे। बैठक के दौरान, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज ने जिला संयुक्त चिकित्सालय की डिजिटल एक्स-रे मशीन के खराब होने और ऑक्सीजन प्लांट के चालू न होने जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न Read More डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न

इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन और ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत का कार्य रोगी कल्याण समिति के बजट से प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र कराया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

सोनभद्र दिव्यांग दंपत्ति के आशियाने पर भू-माफिया की नज़र, 28 साल बाद 8 लाख की मांग उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान ने खोला मोर्चा Read More सोनभद्र दिव्यांग दंपत्ति के आशियाने पर भू-माफिया की नज़र, 28 साल बाद 8 लाख की मांग उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान ने खोला मोर्चा

जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति के बजट से जिला संयुक्त चिकित्सालय के गेट के पास मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए फाइबर से कवर करने और वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य गेट से अस्पताल परिसर में जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए भी कार्ययोजना बनाने के लिए कहा, जिससे आवागमन सुगम हो सके।

बैठक में प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज सुरेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, सी.एम.एस. डॉ. बी. सागर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, रोगी कल्याण समिति के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए इन निर्देशों से उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज और जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों और कर्मचारियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार