उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्व0 बी0एन0 सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दिया।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 21 अप्रैल 2025 उत्तर प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा कल दिनांक 22 अप्रैल 2025 को स्व0 बी0एन0 सिंह की प्रतिमा (जिलाधिकारी आवास के सामने) अपराह्न 2:00 बजे से आयोजित धरना में शिक्षक महासंघ के आवाहन पर लखनऊ जनपद के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लोकसभा में पारित कराए गए वित्त विधेयक, 2025 के माध्यम से सिविल सेवा पेंशन नियमावली में बदलाव कर दिया गया है जिससे उसे सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर पेंशनर्स में भेद करने का अधिकार प्राप्त हो गया है।
इस बदलाव से पुराने पेंशनर्स के सामने आठवें वेतन आयोग के लाभों की परिधि से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके विरोध में तथा पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक महासंघ ने भी प्रदेशव्यापी धरना में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है।
संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिला मंत्री महेश चंद्र ने बताया की कल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्व0 बी0एन0 सिंह की प्रतिमा के समक्ष आयोजित धरना में संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Jan 2026
15 Jan 2026
14 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
15 Jan 2026 18:17:10
Longest Railway Bridge : भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जबकि एशिया में यह दूसरे स्थान...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List