शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो - डीसीपी साउथ 

सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुना जाए व शीघ्र निस्तारण किया जाए ।स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया ।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

कानपुर।
 
आज दिनांक 15.04.2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण  दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय पर जन-सुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करें।
 
शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे त्वरित कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दें। आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें