फिर राज्य सभा मे उठा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची मे शामिल करने की मांग
जी कुमार, बगहा (प.च)। वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार ने आज सदन में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मांग किया प्रश्न कल के दौरान अपने संबोधन में माननीय सांसद ने भोजपुरी भाषी 9 मिलियन लोगों के भावनाओं का सम्मान करने के लिए भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कर सम्मान दिलाने की मांग केंद्रीय गृह मंत्री से सदन के माध्यम से किया है, उन्होंने बताया कि भोजपुरी भाषा काफी समृद्ध भाषा है जो की बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, सहित नेपाल में बोली जाती है, साथी नेपाल में इस भाषा को मान्यता भी प्राप्त है। ऐसे में सदन से अपील करते हुए माननीय सांसद ने भोजपुरीभाषीयों को तथा भोजपुरी भाषा को सम्मान दिलाने के लिए अपनी मांग को पुरजोर तरीके से रखते हुए इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करने का सदन से एकबार फिर अपील किया है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यह मांग कोई नई नहीं है यह काफी दिनों से लंबित है जो की भोजपुरी भाषा को मिलना चाहिए ठीक है जिससे कि सरकारी सेवाओं मे भी भोजपुरि भाषियो को उनका हक मिल सके।

Comment List