गोरखपुर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

गोरखपुर- गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो, मंगलपुर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रीमा (पत्नी जलंधर निषाद) के रूप में हुई है।
 
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
 
स्थानीय लोगों में सनसनी
रीमा की आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, महिला के आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक या अन्य किसी कारण की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
 
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस मृतका के परिवारवालों और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें