ओरछा में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 22 व 23 मार्च -राकेश शरण मिश्र

मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों सहित सैकड़ों अधिवक्ता पहुंचेंगे ओरछा

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम एवं अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 सहित अन्य अधिवक्ता हितों पर होगी गहन चर्चा

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम एवं अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 सहित अधिवक्ता हितों से सबंधित अनेकों ज्वलंत बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श हेतु मध्य प्रदेश के राजा राम चंद्र सरकार की नगरी ओरछा में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का दो दिवसीय मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश का संयुक्त अधिवेशन दिनांक 22 एवं 23 मार्च को होटल आदित्य पैलेस में आयोजित किया गया है।

उक्त जानकारी संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। श्री मिश्र ने बताया कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के दो दिवसीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित दर्जनों राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं।

भारतीय टीम की जीत के लिए माधव मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना Read More भारतीय टीम की जीत के लिए माधव मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

जिसमे अधिवक्ताओं की बहुप्रतिक्षित मांग अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम सहित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 अन्य अधिवक्ता हितों से सबंधित अनेकों बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। इसी क्रम में श्री मिश्र ने बताया कि उक्त अधिवेशन में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के नामचीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में आगमन हो रहा है।

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न Read More डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश के पदाधिकारियों सहित प्रदेश के अधिवक्ताओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाएं।

आईएएस बना डीएवी रिंहदनगर का पूर्व छात्र, विद्यालय परिवार हुआ गौरवान्वित Read More आईएएस बना डीएवी रिंहदनगर का पूर्व छात्र, विद्यालय परिवार हुआ गौरवान्वित

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें