लखनऊ कमिश्नरेट के थाना विभूति खण्ड में पुलिस की दबंगई , अधिवक्ताओं को बंधक बना कर मारा पीटा पिलाई पेशाब 

राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खण्ड की पुलिस ने अधिवक्ताओं पर अभद्र भाषाओं का किया प्रयोग 

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

पीड़ित अधिवक्ता का आरोप विभूति खण्ड की पुलिस ने पिलाई पेशाब ।

विनीत कुमार मिश्रा 

(जिला संवाददाता)

लखनऊ।राजधानी लखनऊ के विभूतिखण्ड थाने में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं को बंधक बनाकर पीटने का एक मामला प्रकाश में आया है। अधिवक्ता ने तहरीर देकर आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

क्या है पूरा मामला......

आईटीआई बाउंड्री के पास हुई चोरी के मामले में 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More आईटीआई बाउंड्री के पास हुई चोरी के मामले में 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शुक्रवार सायं तकरीबन 6 बजे के आस पास थाना विभूतिखण्ड लखनऊ में सौरभ वर्मा एडवोकेट को जानकारी मिली कि कुछ अधिवक्ताओ (शिवम पान, शुभम यादव व अभिषेक सिंह) को थाना-विभूतिखण्ड में बंद करके मारा-पीटा जा रहा है।

तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, । Read More तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, ।

इस सूचना पर जब थाने पहुंचा तो वहा मौजूद पुलिस वाले वाकई अधिवक्ताओ को मारपीट रहे थे कुछ पुलिस वाले जिनमें से पंकज कुमार सिंह, जौदी (अपठनीय), इरफान, योगेन्द्र सिंह सेंगर, शुभम त्यागी, अनुज कुमार सुहैल खां कुछ तीन-चार कांस्टेविल व सिविल ड्रेस मे पुलिस वाले व कुछ ऐसे पुलिस वाले थे जो कि अपने नाम से नेमप्लेट हटा लिये थे

पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट, फिर दिल्ली में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट, फिर दिल्ली में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संदीप कुमार मौर्य व अमित यादव सिपाही आदि थे। उक्त सभी लोगो ने हम लोगो को पकड कर बुरी तरह मारना पीटना शुरु किया गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुये कहने लगे कि तुम्हारी वकालत गा... में घुसा दूंगा।

उक्त सभी लोग मारते-पीटते हुये हम सभी लोगो की कीमती चीजे पर्स सोने की चेन आदि सभी से छीन लिया। फिर सबने एक स्वर में कहा कि इन सभी वकीलो को पकडो इन सबको आज अपनी पेशाब पिलायेंगे। उक्त सभी लोगों ने लाकप में ही हम लोगो पर पेशाब किया। जिससे हम कुछ अधिवक्ताओ के मुंह पर पेशाब चली गई उक्त लोग यह भी कह रहे थे कि हमने कई वकीलो की गा... मारकर जज बना दिया है।

इतना सब करने के बाद पुलिस वाले ने कहा कि अब तुम सभी अपने अपने घर से पैसे मंगवा कर लाओ सबसे पचास-पचास हजार रुपये लेकर छोड़ेगे। अन्यथा सबके विरुद्ध फर्जी मुकदमें लिखकर जेल भेज देंगे।

जूनियर अधिवक्ता एव साथी राहुल पाण्डेय ने अध्यक्ष सेन्ट्रल बार को सूचित किया तब वह मौके पर कई अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर हम लोगो को छुड़वाया। पुलिस वालो ने थाने के कई फुटेज उस समय के डिलीट कर दिये है। फिलहाल पुलिस अमानवीय कृत्य का मुकदमा दर्ज हो गया है। अब देखना है कि मामले में निष्पक्ष विवेचना होती है या मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार