चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर धरना 122वें दिन जारी
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाने हेतु चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट में धरना 122 दिन जारी रहा । धरने पर जिले के कोने-कोने से आए किसानों ने भाग लिया। किसानों ने एक स्वर से कहा कि अगर बैतालपुर चीनी मिल को चलाना नहीं था तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देवरिया के चुनावी जनसभाओं में चार-चार बार घोषणा क्यों किया एक आम आदमी तथा जिम्मेदार मुख्यमंत्री के घोषणा में भारी अंतर होता है। इस प्रकार सरकार के मनसा पर संदेह होना स्वाभाविक है अतः किसानो की अपील है कि इस संदेह का तत्काल निवारण करते हुए बैतालपुर चीनी मिल निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करें।
धरने में समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी , विकास दुबे ,राम प्रकाश सिंह ,नागेंद्र शुक्ला ,धर्मेंद्र कुमार पांडे, कमलेश मिश्रा ,शिव प्रसाद बारी ,पंडित वेद प्रकाश ,आत्म प्रकाश ,राम इकबाल ,शंभू नाथ तिवारी, विजय कुमार सिंह ,संजीव शुक्ला, महंत बजरंगी दास ,गोविंद निषाद ,विनोद गुप्ता, मुन्नीलाल पासवान ,रविंद्र नाथ तिवारी ,मारकंडे प्रसाद ,आनंद प्रकाश चौरसिया ,विजय शंकर कर्मयोगी ,बकरीद उर्फ बरकत अली ,टाइगर यादव ,मंजू चौहान ,राम कैलाश ,रविशंकर राम, अशोक ,संजय दुबे ,अवधेश सिंह ,अजय सिंह, शंभू तिवारी ,राज कपूर प्रसाद ,शशि बरनवाल ,मा लाला मानिकचंद ,विवेक कुमार गुप्ता ,कोमल यादव ,श्री राम इत्यादि मौजूद रहे।

Comments