नैनी में नाबालिग लड़का ई-रिक्शा से ढो रहा यात्री, ट्रैफिक पुलिस बनी अनजान!

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी में एक नाबालिग लड़का ई-रिक्शा से यात्री ढो रहा है। जिस पर नैनी की ट्रैफिक पुलिस अनजान बनी हुई है। देखा जाए तो ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।बता दें कि मंगलवार की शाम एक नाबालिग लड़का जो कि तीन नाबालिग लड़के ई-रिक्शा से यात्री महिलाओं को लेकर जा रहे हैं। जो नियम के विरुद्ध है।
 
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस केवल वसूली में तेजी दिखाती है। देखा जाए तो ट्रैफिक पुलिस की कुंभकर्णी नींद की वजह से नाबालिग लड़के ई-रिक्शा से यात्री ढो रहे हैं। जिससे दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। जबकि शहर में ट्रैफिक पुलिस हर चौराहों पर मुस्तैद है तो नाबालिग लड़का ई-रिक्शा से यात्रियों को कैसे निकला यह चर्चा का विषय बन कर रह गया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें