महाकुंभ के आयोजन पर सनातन संत समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया गया
लखनऊ- सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल की ओर से पुरानी सब्जी मंडी, चौक, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 के भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए हम सरकार को हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट करते हैं। इस महान आयोजन के दौरान सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे करोड़ों श्रद्धालु लाभान्वित हुए।
योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ को ऐतिहासिक और अद्वितीय बनाने के लिए जो प्रयास किए गए, वे सराहनीय हैं। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आध्यात्मिकता के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में जो तत्परता दिखाई, वह प्रशंसनीय है। हमें गर्व है कि उत्तर प्रदेश को आपके जैसा संवेदनशील, दूरदर्शी और धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्थावान मुख्यमंत्री प्राप्त हुआ है।
सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उत्तर प्रदेश सरकार के हर सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग देता रहेगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपकी नेतृत्व क्षमता से प्रदेश निरंतर प्रगति करे और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को विश्वभर में गौरव प्राप्त हो। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई, महाकुंभ के इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आपको हृदय से आभार एवं साधुवाद।
कार्यक्रम में सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष:वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी जी महाराज, महासचिव: श्री महंत स्वामी धर्मेंद्रदास जी महाराज,सचिव: स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज, स्वामी भास्करानंद जी,स्वामी अर्जुन दास जी,स्वामी आशुतोष गिरी जी,महंत मनीषा नंद जी,स्वामी वीरेंद्र दास जी एवं कई अन्य पूज्य संतगण सहित सम्मानित जनमानस उपस्थित रहा।


Comments