प्रयागराज महाकुंभ की भीड़ का चोरों-जेबकतरों ने उठाया फायदा! ।

एक के पास से ही मिले ₹60 लाख के 90 मोबाइल, रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रयागराज। महाकुम्भ में जहां एक ओर तमाम लोगों को करोड़ों रुपए की कमाई अपने रोजगार से हुई, तो वहीं चोरों और उठाईगीरों ने भीड़ का फायदा उठाया. इसका पता तब चला जब वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए एक चोर से महाकुंभ के दौरान चुराए गए 90 महंगे एंड्रॉयड फोन्स बरामद हुए प्रयागराज और वाराणसी में चल रहे महाकुंभ के दौरान जहां मेहनतकश लोग रोजगार से करोड़ों की कमाई कर रहे थे, वहीं चोरों और उठाईगीरों ने भी इस भीड़ का फायदा उठाया. इसका खुलासा तब हुआ जब वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और RPF की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को 90 महंगे एंड्रॉयड फोन के साथ धर दबोचा. इन चोरी के फोन की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है।
 
वाराणसी कैंट जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बिहार के महराजगंज का निवासी रवि कुमार उर्फ गोलू चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. संदिग्ध हालत में पकड़े गए इस युवक के पास से महिला बैग और पिट्ठू बैग में छिपाए गए 90 महंगे मोबाइल और 1950 रुपए नगद बरामद हुए. पूछताछ में उसने कबूल किया कि ये फोन प्रयागराज और वाराणसी से चुराए गए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है ताकि उनके असली मालिकों का पता लग सके. आरोपी से गहन पूछताछ जारी है ताकि यह पता चल सके कि उसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।
 
पुलिस का मानना है कि महाकुंभ के दौरान ऐसी चोरी की घटनाएं संगठित तरीके से अंजाम दी गई होंगी.
पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि क्या यह चोरी का सिलसिला महाकुंभ में आए लोगों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश का हिस्सा था. बरामद फोन की कीमत 60 लाख रुपए होने से यह मामला और गंभीर हो गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार