अज्ञात वाहन की टक्कर से 25वर्षीय युवक की मौत।
बेनीगंज/हरदोई- थाना क्षेत्र के सुखई पुरवा गांव का युवक बाजार से घर वापस आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को सी.एच.सी. लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला पर भेजा है। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कोतवाली बेनीगंज प्रताप नगर चौकी क्षेत्र गांव सुखई पुरवा गांव निवासी मृतक के भाई अर्पित ने बताया गांव में ही मौसी के वहां शादी समारोह कार्यक्रम था। मेरा भाई कपिल पुत्र श्रीराम 25 वर्ष आज सोमवार को मोटर साईकिल से नयागांव बाजार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से गया था।
घर वापस आते समय घरेरापुल के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से लहूलुहान हो गया। प्राथमिक उपचार हेतु कोथावां सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। मृतक शादी शुदा नहीं। दो भाइयों में छोटा है। मृतक संडीला में प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करता था। इस दुखद घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उपरोक्त घटना पर कस्बा इंचार्ज फहीम खान ने बताया है मृतक का पंचनामा भरकर जिला पर भेज दिया गया है आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments