भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव की तैयारियों की बैठक हुई संपन्न

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 22-23 फरवरी को गांधी स्टेडियम में किया जाएगा

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव की तैयारियों की बैठक हुई संपन्न

पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल देर शाम भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2025 की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक कलेक्टेट कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान नगर मजिस्टेट द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्यक्रम को संकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समिति नामित की गई है। समिति में नगर मजिस्टेट अध्यक्ष, जिला विकास अधिकारी सदस्य, उप जिलाधिकारी सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य, जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य एवं संभागीय परिवहन अधिकारी सदस्य के मित है।
 
उन्होंने बताया कि तराई सीमा दान पर जनपद में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्कृति पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद के युवापीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समद्ध सांस्कृति विरासत को संरक्ष्ज्ञित करने एवं देश प्रेम की भावना को प्रवाहित करने के उद्देश्य से सांस्कृति व राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
 
बैठक में अवगत कराया गया कि भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 22-23 फरवरी के मध्य गांधी प्रेक्षागृह, गांधी स्टेडियम पीलीभीत किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने नामित समिति को समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा जनपद वासियों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे प्रतिभाग करने का आवाहन किया गया, जिससे की उक्त कार्यक्रम का सफल बनाया जा सके।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel