मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका के साथ दुराचार
जलालपुर अंबेडकर नगर। मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका के साथ बीती रात में गांव के ही एक लड़के के द्वारा दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के शोर मचाने पर जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पूरा मामला स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नू ग्राम सभा से है जहां पर युवक ने बालिका के साथ जबरन दुराचार किया।
दुराचारी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को इकट्ठा होते देख दुराचारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बालिका समेत परिजन स्थानीय थाना में पहुंचकर तहरीर के माध्यम से आपबीती बताई और न्याय की गुहार लगाई।कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्द कर ली गई है सीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments