नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सोनभद्र में एंटी करप्शन की टीम ने संविदा स्वास्थ्य कर्मी को पच्चास हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा, हड़कंप
संविदाकर्मी पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप , स्वास्थ्य विभाग में खलबली
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी चंचल कुमार यादव जो स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था जिसे एंटी करप्सन की टीम ने रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज से बुधवार को दोपहर 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था जिसके एवज में संविदा कर्मी ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग किया तो भुग्तभोगी ने एंटी करप्शन की टीम से संपर्क कर मामले से अवगत कराया। शिकायतकर्ता रत्नेश की गुहार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Read More सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जोन के अन्य जनपद भी आगे आएं : एडीजी आलोक सिंह इसके बाद टीम उसे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली लेकर पहुंची जहाँ उससे गहन पूछ ताछ करने के बाद कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला निवासी पीली कोठी मिर्जापुर ने जनपद में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन नवीनीकरण और पंजीकरण कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवेदन दिया था जिस पर संविदा कर्मी द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

जिसके क्रम में टीम ने अपनी योजना के अनुसार निर्धारित तिथि व समय पर रत्नेश को पच्चास हजार रूपये देकर उससे कर्मचारी को रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज में बुलाने को कहा। शिकायतकर्ता के बुलावे पर आरोपी स्टेशन पहुँचा जहाँ रत्नेश ने जैसे ही उसे 50 हजार रूपये दिया। इसी दौरान पास में खडी एंटी करप्शन टीम ने रूपये के साथ उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
इसके बाद टीम आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची जहाँ उसका हाथ धुलवाने पर लाल हो गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा कोतवाली में उससे घंटों पूछताछ की गई जहाँ उसने कई खुलासे किये। हालांकि आरोपी अपनी गलती पर पछताते हुए टीम से छोड़ देने के लिये गिड़गिड़ाता रहा लेकिन टीम ने उसे हवालात में पहुँचा दिया। संविदा स्वास्थ कर्मी के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Comments