नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

IMG-20260318-WA0069

लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़  Read More लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़ 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एन0आर0एल0एम0 समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।,इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

नैनी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार Read More नैनी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा।

सोने के आभूषण चोरी के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार  4 सोने के कंगन बरामद Read More सोने के आभूषण चोरी के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार  4 सोने के कंगन बरामद

बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार