रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा का तहसील पर प्रदर्शन

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है महंगाई भ्रष्टाचार अगर कम करना है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

फूलपुर प्रयागराज। देश प्रदेस मे हो रही रसोई गैस की कालाबाजारी व महगाई के विरोध मे आज फूलपुर तहसील मुख्यालय पर  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल टथां समाजवादी महिला सभा गंगापार की जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत के नेतृत्व में सैकडो महिलाओ व समाजवादी पा कार्यकर्ताओ के साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
 
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए महिला सभा की जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा कि र्पूरे भारत देश एवं उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से लगातार गैस सिलेंडर की किल्लत एवं भीषण महंगाई की समस्या से आम जनता त्रस्त है भाजपा सरकारो में नेता मस्त है और प्रदेश की जनता त्रस्त है महंगाई आसमान छू रहा है अभी भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है महंगाई भ्रष्टाचार अगर कम करना है तो समाजवादी पार्टी सरकार लाना बहुत जरूरी है।
 
 प्रदर्शन मे मुख्य रूप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला यादव,जिला महासचिव पदमा यादव, फूलपुर विधान सभा अध्यक्ष सुनीता यादव प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमारी यादव,हंडिया विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला यादव  माधुरी गोतम सुषमा पासी नीलम बिंद, सुधा शुक्ला, एडवोकेट सुनील यादव,सौरभ कुमार चंदन यादव,अवधेश नारायण जी राम नरेश पाल  एवं कई सम्मानित समाजवादी नेता मौजूद रहे!

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार