महाकुम्भ मेले के मृतक श्रद्धालुओं की संख्या बताने में क्यों घबरा रही है सरकार –गौरव पाण्डेय
On
कौशाम्बी। जनपद में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगम प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं और घायल श्रद्धालुओं की संख्या को नहीं बता रही है भाजपा सरकार और घायल श्रद्धालुओं का सही से इलाज नहीं चल रहा है इसके सन्दर्भ में जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल द्वारा जिला अधिकारी कौशाम्बी को ज्ञापन सौंप कर यह अवगत कराया गया की धर्म की आड पर राजनीति कर रही भाजपा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है तत्काल प्रभाव से मृतकों की संख्या एवं घायल श्रद्धालुओं का सही से इलाज हो इसी के सन्दर्भ में ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा की भाजपा सरकार धर्म की आड़ पर राजनीति कर रही है जिस प्रकार मौनी अमावस्या के महापर्व पर माघ मेले में भगदड़ मची और हमारे श्रद्धालु जिनकी आस्था मां गंगा से जुड़ी हुई है कई श्रद्धालु मृतक हो गया और कई श्रद्धालु हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जिनका सही ढंग से इलाज सरकार नहीं कर रही है हम इसका पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं मृत्युको की संख्या एवं घायल श्रद्धालुओं की संख्या भाजपा सरकार बताने का कष्ट करें ताकि उनके परिजनों की पहचान हो सके।
इस मौके पर बोलते हुए प्रभारी सचिव राजेश साहनी ने कहा भाजपा सरकार महाकुम्भ के नाम पर हमारे आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे जब तक मृत्युको की संख्या व घायल हुए श्रद्धालुओं की संख्या सरकार नहीं बताती है और घायल श्रद्धालुओं का इलाज सही ढंग से नहीं होता है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
इस मौके पर पूर्व सचिव राम बहादुर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मृतक श्रद्धालुओं के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करती है और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नैयर रिजवी ने कहा भाजपा सरकार जाति धर्म मन्दिर मस्जिद के नाम पर राजनीति करती है और महाकुंभ हिन्दू धर्म के साथियों का आस्था का केन्द्र है जिस प्रकार से सरकार श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है यह बहुत ही दुखद है हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसका पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद ने कहा संगम नगरी हमारी आस्था है जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार धर्म की आड़ पर आस्था को बदनाम कर रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा रहना खान की व्यवस्था नहीं कर पा रही है या बहुत ही दुखद है इसकी हम कड़े शब्दों में निन्दा करते हैं।
प्रदर्शन में राजेंद्र त्रिपाठी, मनोज पटेल, राम सूरत रैदास,निक्की पाण्डेय, मोहम्मद फरमान, रजिया बानो, श्याम सिंह, कौशलेश द्विवेदी,सचिन पाण्डेय, एडवोकेट शाहरुख, गरुड़ पाण्डेय, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, मोहम्मद आरिज, मोहम्मद अब्बान, शकील अब्बास रिजवी, अजय सेन, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र रैदास, सरोजा देवी, मो आयब कुरैशी, छोटे लाल, राम दास, अजगर मदनी, वाफाई लाल, सुनील रैदास, खिन्नी लाल, अब्बास रिजवी, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अवधेश सिंह यादव, अरहम रजा, राम प्रकाश, पुष्पा देवी, सुमन देवी, गोरकी देवी, अनिल सेन, चितनी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिराथू गोकुल कुमार मौर्य, भागीरथी पटेल, सुरेंद्र यादव,रविश कुमार मौर्य लगभग सैकड़ो की संख्या पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
15 Mar 2025 15:03:19
सिद्धार्थनगर। होली त्यौहार को लेकर एसडीएम राहुल सिंह व सीओ सुजीत राय ने गुरुवार को सुरक्षा जवानों के साथ कस्बा...
अंतर्राष्ट्रीय
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

शिक्षा

Comment List