गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कुंभ मेले के लिए उमड़ी भीड़

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी
 
गोरखपुर : प्रयागराज कुंभ मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में डुबकी लगाने के लिए विशेष ट्रेनों से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतज़ाम किए थे। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई थी।
 
श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें कुंभ मेले में शामिल होने का बेसब्री से इंतज़ार था। वे सभी सुरक्षित यात्रा और पुण्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
 
रेलवे प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। माघ मेला के मौनी अमास्या  के मद्देनजर गंगा स्नान के अंतिम दिन पर श्रद्धालु स्टेशन पर उमड़ पड़े है , रात से पब्लिक ट्रेनें के इंतजार में अपनी पारी देख रहे है ,देखना यह है भीड़ में जनता अपने स्थान को  प्राप्त कर पायेगी या नही फिरहाल  रेलवे पुलिस के पसीने छूट गए ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें