महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आकांक्षा समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आकांक्षा समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
 
 महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आकांक्षा समिति द्वारा आज महाकुंभ नगर के मीडिया सेंटर (कॉन्फ्रेंस हॉल) में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूह (SHG) की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा समिति की राज्य प्रमुख रश्मि सिंह ने की।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना नृत्य गीत से हुआ, जिसके बाद स्कूल की छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
 
कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा समिति ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और जम्मू-कश्मीर से आए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, वस्त्र, और विभिन्न स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जो महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
आकांक्षा समिति की राज्य प्रमुख  रश्मि सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और आय सृजन के माध्यम से वंचित और हाशिए पर पड़ी महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है।" समिति की मंडलीय अध्यक्ष हेमा पंत और जिला अध्यक्ष  कविता मीणा ने इसे महिलाओं की आत्मनिर्भरता और अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
 
कार्यक्रम में आकांक्षा समिति के पदाधिकारी, स्कूल की शिक्षिकाएं, महिलाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel