साइबर टीम की सराहनीय पहल से आवेदक के साथ हुए फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि कराई गई वापस

साइबर टीम की सराहनीय कार्य, आवेदक सहित स्थानीय लोगों ने किया भूरि भूरि प्रशंसा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

म्योरपुर थाना क्षेत्र निवासी बच्चा लाल बंजारा पुत्र केशुराम निवासी ग्राम खेड़ा बांगरडे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 26.02.2026 को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ₹75,000/- की धनराशि का फ्रॉड कर लिया गया था। इस संबंध में आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष म्योरपुर रामदरश राम के कुशल नेतृत्व में थाना म्योरपुर की साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल का अवलोकन किया गया।

भलुआ टोला में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली , रैली  के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संयुक्त प्रयास Read More भलुआ टोला में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली , रैली के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संयुक्त प्रयास

साइबर टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करते हुए संबंधित बैंक खातों में फ्रॉड की धनराशि ₹75,000/- को होल्ड कराया गया तथा संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार कर उक्त धनराशि को सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराया गया।अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना म्योरपुर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

कानपुर वेदर अपडेट: 17 साल में सबसे गर्म रात Read More कानपुर वेदर अपडेट: 17 साल में सबसे गर्म रात

धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से रामदरश राम, थानाध्यक्ष थाना म्योरपुर, का० अनूप मौर्य, साइबर हेल्प डेस्क थाना म्योरपुर, का० प्रेम प्रकाश, साइबर हेल्प डेस्क थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र शामिल रहे। 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, दिये  त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, दिये त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

साइबर जागरूकता हेतु अपील-

अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें।किसी भी अनजान लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन/क्लिक न करें।

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें अथवा cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें