नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर शोहरतगढ़ में शोभा यात्रा निकाली गई
सिद्धार्थनगर।
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्रांण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को शोहरतगढ नगर पंचायत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो गाजे- बाजे के साथ श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर गडाकुल तिराहे से होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, सब्जी मंडी, प्रेमगली, नीबीदोहनी से स्व०पं०वेणी माधव के घर होते हुए पुनः पुलिस पिकेट होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान मुख्य रूप भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान,विधायक विनय वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, शिक्षक रामविलास यादव एवं धर्मेंद्र सिंह तोमर, कार्यक्रम आयोजक रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, शिवशक्ति शर्मा, किशोरी लाल, पप्पू लख्खा,राजकुमार मोदनवाल, हियुवा के सौरभ गुप्ता,
बबलू गौड़, अनूप कसौधन,पवन कसौधन, सतीश वर्मा,शिव कुमार अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अभिषेक चौधरी, रामविनोद यादव, नवीन पाण्डेय, विरेन्द्र गौड़, राजेन्द्र कुमार, कुश मोदनवाल, नन्दू गौड़, अनिल गुप्ता, रामवृक्ष कनौजिया, आकाश कनौजिया,राजन कसौधन आदि सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष के साथ बच्चों की उपस्थिति रहीं।

Comments