पुलिस मुठभेड़ में घायल व्यक्ति की मौत ,परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

पुलिस मुठभेड़ में घायल व्यक्ति की मौत ,परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

जौनपुर/वाराणसी 


जौनपुर पुलिस की गोली से घायल आरोपी की बीएचयू में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। बता दें कि आरोपी को पुलिस आरोपी को गौतस्कर बताते हुए मुठभेड़ में घायल किया था। जिसके बाद उसे जौनपुर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस शव देने से मना कर रही है। साथी परिजनों ने पुलिस पर अन्य प्रकार के कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

इस बाबत पुष्टि के लिए थानाध्यक्ष को फोन लगाया गया था लेकिन किसी कारणवश उनका फोन नहीं उठा था। बतादे कि प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय मय हमराह एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे है। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है।

सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेरा बन्दी की गयी कि बदमाश मो0सा0 मोड़ कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा की अनियन्त्रित होकर गिर गया। उठ कर मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस में महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी, सीएम सैनी ने की ये घोषणा  Read More Haryana: हरियाणा पुलिस में महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी, सीएम सैनी ने की ये घोषणा

जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण करने हेतु कहा गया तो बदमाश अपने हाथ मे लिए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया कि आत्मरक्ष्रार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें बदमाश निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गोली लगी।

New Highway: राजस्थान में बनेगा ये फोरलेन हाईवे, किसानों की जमीन बन जाएगी सोना  Read More New Highway: राजस्थान में बनेगा ये फोरलेन हाईवे, किसानों की जमीन बन जाएगी सोना

घायल बदमाश को दिनांक 22.11.2024 को समय 21.16 बजे गिरफ्तार किया गया एवं उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-354/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। वही उसके परिजनों का आरोप है कि उसको पुलिस घर से बुला कर ले गई थी।

लोकसभा में विमानन अव्यवस्था का मुद्दा उठा: सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की Read More लोकसभा में विमानन अव्यवस्था का मुद्दा उठा: सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel