पीएम मोदी की मन की बात का विनय जायसवाल ने करवाया लाइव टेलीकास्ट 

पडरौना के अलावा सशक्त नारी सशक्त नगर के अपने मूल सिद्धांत को

पीएम मोदी की मन की बात का विनय जायसवाल ने करवाया लाइव टेलीकास्ट 

स्वतंत्र प्रभात 
 
कुशीनगर
 
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 95वें संस्करण का लाइव प्रसारण रविवार प्रातः 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो के अलावा नमो एप्प व सभी टीवी चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया गया।

 

कानपुर सागर हाइवे पर ट्रकों की भिड़ंत Read More कानपुर सागर हाइवे पर ट्रकों की भिड़ंत

बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे Read More बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे

नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल ने आज अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को टीवी के माध्यम से सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षा के प्रकाश व विद्या के दान पर विशेष बल देते हुए

 

 

उत्तर प्रदेश व झारखंड के कुछ विशेष क्षेत्रों का उल्लेख भी किया। साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के सुदूर क्षेत्रों की संस्कृति के अलावा अंतरिक्ष और ड्रोन क्षेत्र में भारत के विकास और भारतीय संगीत की विविधता के बारे में विस्तार से बताया। 

 खेत में त्रासदी: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम Read More  खेत में त्रासदी: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

 
 
कार्यक्रम के बाद पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज भारत अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपने स्वर्णिम युग मे है।
 
 
जिस प्रकार भारत ने शिक्षा चिकित्सा, खेल, विज्ञान, सैन्य, अर्थव्यवस्था, रोजगार, कला के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में नए आयामों को छुआ है वो असाधारण है। हाल ही में भारत को जी 20 वैश्विक समूह का अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर उन्होंने बताया
 
 
कि ये मोदी जी के विज़न और उनकी नेतृत्व क्षमता की बड़ी विजय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रेरणा से ही आज पालिका पडरौना ने शिक्षित पडरौना विकसित पडरौना के अलावा सशक्त नारी सशक्त नगर के अपने मूल सिद्धांत को
 
 
जमीन पर उतारते हुए अत्यधिक पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए ऑटोमेटिक पत्तल प्लेट कटोरी बनाने की मशीन का क्रय कर उसे महिला शक्ति को समर्पित किया है साथ ही
 
 
निःशुल्क महिला सिलाई कढ़ाई केंद्र की स्थापना भी की है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय मे जल्द ही महिला पुस्तकालय को भी लोकार्पित किया जाएगा जोकि लगभग बनकर तैयार है। इस दौरान उनके साथ दीनदयाल मद्धेशिया विजय शर्मा
 
 
 
राजेश जायसवाल विनय मद्धेशिया रवि शर्मा अखिलेश गुप्ता रविन्द्र साह मनीष सिंह संदीप जायसवाल सुरेश गुप्ता अजय जायसवाल संतोष चौहान किशन गुप्ता बबलु शर्मा पिन्टू साह मनोज जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
 
Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel