कानपुर सागर हाइवे पर ट्रकों की भिड़ंत
On
घाटमपुर। कानपुर सागर हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ,स्योदी गांव के पास दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया, गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी संदीप सिंह अपने टृक से कानपुर की ओर जा रहे थे, घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योदी गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी ज़ोर दार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और वह अंदर फंस गया, ट्रक में मौजूद हेल्पर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा,और उसने मोटर मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी।
दुघर्टना में संदीप का पैर दो जगह टूट गया है, हादसे के बाद वह वह लगभग 40 मिनट तक केबिन में फंसे रहे, सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची,कटर और अन्य उपकरण की सहायता से करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, उन्हें तुरंत घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, घटना के बाद 108और एनएचएआई की एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई, ग्रामीणों का कहना था कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो चालक को जल्द इलाज मिल सकता था, और उसकी हालत इतनी गंभीर नहीं होती।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
19 Jan 2026
18 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List