सेवा सशक्तिकरण स्वैच्छिक सक्रिय कार्यक्रम का आयोजन 

खेल कूद से युवाओं का सर्वांगीण विकास भी होता हैं- विकास सिंह

सेवा सशक्तिकरण स्वैच्छिक सक्रिय कार्यक्रम का आयोजन 

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
 
माल/ मलिहाबाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मंगलवार को माल क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटारी में नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सेवा सशक्तिकरण स्वैच्छिक सक्रिय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
 
 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप ने  जिला युवा अधिकारी विकास कुमार सिंह,डॉक्टर सुभाष द्विवेदी रिसर्च ऑफिसर केजीएमयू ,प्रधान संघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर उत्तरांचल राष्ट्रीय स्वयंसेवक शुभम गुप्ता ने किया।
 
 
 
जिला अधिकारी विकास सिंह ने कार्यक्रम के दौरन उपस्थित बालक बालिकाओं से उनके अदंर छुपी हुई कला को समाज में अच्छे ढंग से प्रदर्शित करने को कहा। 
 
 
 
अध्यक्ष संयोगिता चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र के असंगठित युवाओं को एकसूत्र में बांधकर जो काम कर रही हैं वह सराहनीय है। 
 
 
सेवा सशक्तिकरण स्वैच्छिक सक्रिय कार्यक्रम के तहत  पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर ब्लॉक माल रामविलास गुप्ता अध्यापक, शुभम अवस्थी (प्रधान प्रतिनिधि) व सैकड़ों की सँख्या में बालक बालिकाएं उपस्थित रहें।
Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel