जन सम्पर्क और चौपाल के माध्यम से जनता से सम्पर्क साधने का कार्यक्रम लगातार जारी
On
जन सम्पर्क और चौपाल के माध्यम से जनता से सम्पर्क साधने का कार्यक्रम लगातार जारी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी कुरुक्षेत्र को फतह करने की दृष्टि से अपना सांगठनिक ढांचा मजबूती से खड़ा करने के उपरान्त मतदाताओं से सम्पर्क अभियान को हर क्षेत्र में गति देना प्रारम्भ कर दिया गया है।पार्टी के भाजपा और मोर्चों के जिला से लेकर मण्डल स्तर तक के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी चुनाव चिन्ह कमल को आधार बनाकर जनपद के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर जन सम्पर्क और चौपाल के माध्यम से जनता से सम्पर्क साधने का कार्यक्रम लगातार जारी है।जिसका जबरदस्त फायदा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जरूर मिलेगा।
भाजपा विधायक संजू देवी ने टांडा विधान सभा क्षेत्र के सोहन शक्ति केंद्र अंतर्गत संयोजक प्रमोद पांडेय के साथ जनता से सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की बखान कर रही हैं।चेयर मैन सरिता गुप्ता ने अमरौला शक्ति केंद्र में चौपाल कर सरकार द्वारा किए गए जनहित की कार्यों का लेखा जोखा जनता के बीच रखा।भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना ने भी अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के मक्खापुर में गरीब कल्याण के लिए प्रधान मंत्री आवास,किसान सम्मान निधि,फ्री बिजली कनेक्शन,फ्री गैस कनेक्शन की चर्चा कर भाजपा सरकार की गरीबों के समर्पित भाव से किए गए कार्य की गुणगान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सम्पर्क अभियान और चौपाल के विषय में कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता सधी रणनीति के साथ मतदाताओं से सम्पर्क और चौपाल कार्यक्रम में गरीबों और असहायों को भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए जनहित और कल्याण की योजनाओं के विषय में बता रहे हैं।साथ ही प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारों में गुंडों और माफियाओं द्वारा पैदा किए गए भय और भ्रष्ट्राचार को किस प्रकार से भाजपा सरकार ने समाप्त कर भय मुक्त प्रदेश बनाया है उसके बारे में भी मतदाताओं को जानकारी दी जा रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद के विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों पर भाजपा विधायक संजू देवी, अनीता कमल,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक जय राम विमल,त्रिवेणी राम,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,रफत एजाज़,सुमन पांडेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,पंकज वर्मा, विनय पांडेय,शिव पूजन राजभर,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक उपमा पांडेय,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक,भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना,मनोज गुप्ता गुड्डू,श्याम बाबू गुप्ता,अभिमन्यु अग्रहरि,ओम प्रकाश तिवारी आदि जन सम्पर्क कर चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List