सपा विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके सैकड़ों समर्थक सपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

सपा विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके सैकड़ों समर्थक सपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

 


स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है।सपा विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके सैकड़ों  समर्थक सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विधायक के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह आज राष्ट्र भक्त से सराबोर विकास की राजनीति करने वाली पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बहुत खुश हैं।विधायक सुभाष राय ने कहा कि भाजपा जैसी देश हित में काम करने वाली कोई पार्टी भारत में नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में भयमुक्त वातावरण और भ्रष्ट्राचरियों से मुक्त और विकास से उक्त सरकार देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को छोड़ कर अन्य राजनीतिक दल जाति और धर्म की राजनीति के साथ साथ परिवार वाद की राजनीति करती हैं।उन्हें भाजपा में शामिल होने पर बहुत प्रसन्नता हुई है। वह भाजपा नेतृत्व के निर्देशन में कार्य कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा उनके मान और सम्मान की हमेशा ध्यान रखेगी।भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है जिसके आधार पर समाज के हर व्यक्ति को विकास का अवसर मिलता है।भाजपा में परिवार वाद का कोई स्थान नहीं है।भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली विशाल हृदय के साथ सबकी सम्मान देने वाली राष्ट्रीय विचार धारा की पार्टी है।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में आस्था व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत राय,प्रधान स्वदेश कुमार,प्रधान अजय कुमार गोस्वामी,प्रधान अनुज राधेश्याम,पूर्व बी डी सी सदस्य राजीव तिवारी,पूर्व प्रधान वेद प्रकाश सिंह,डाक्टर हरिकेश यादव,मुन्नी लाल प्रजापति,शिवम त्रिपाठी,शंकर चौहान,रवि प्रकाश श्रीवास्तव,लालजी मौर्य,ओम प्रकाश शुक्ल,सुरेंद्र प्रताप राय,उमेश चंद्र तिवारी,सती राम मौर्य,शंकर प्रसाद शुक्ल,सर्वजीत प्रजापति,पारस कन्नौजिया, विनोद यादव,रितेश यादव,बालमुकुंद गौड़,रवींद्र कन्नौजिया,राम प्यारे हरिजन,अरविंद मिश्रा,सुभाष यादव,जमील अहमद,अभिमन्यु यादव,अशोक मौर्य,राजेश यादव, राम अवध राय,गिरीश मौर्य, राजमणि यादव, बृज लाल गौतम, राम चन्द्र मिश्र, रिंकू विश्वकर्मा, अमित तिवारी, दीपू तिवारी,जनार्दन मिश्र,शिवम त्रिपाठी,अमरजीत यादव, राम नारायण यादव, इन्द्र श्याम यादव, बंटी तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।उक्त अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक शिव नायक वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष  मनोज मिश्र, स्वच्छता अभियान जिला संयोजक अनन्त राम मिश्र,पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat