भाजपा पिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर राजेश चौहान मनोनीत

भाजपा पिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर राजेश चौहान मनोनीत

भाजपा पिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर राजेश चौहान मनोनीत

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर ÷ भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व और क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर विधान सभा आलापुर निवासी राजेश चौहान को नियुक्त किया है।राजेश चौहान पिछड़ा मोर्चा के निवर्तमान जिला कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने राजेश चौहान की पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने चौहान समाज के कार्यकर्ता को पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी कर हर समाज के कार्यकर्ता को सम्मान दिया है।
         पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर राजेश चौहान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, अध्यक्ष नपाप अकबरपुर सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय व भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू आदि भाजपाई जनों ने बधाई दी है।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel