बांके में बाघ ने एक व्यक्ति को बनाया निशाना
On
बांके में बाघ ने एक व्यक्ति को बनाया निशाना
स्वतंत्र प्रभात
रुपईडीहा बहराइच। बांके जिले के राप्ती सोनारी गांवपालिका 1 के कुसुम इलाके में रविवार रात बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस शख्स को बाघ ने हाईवे के किनारे से पकड़ लिया था। मृतक भारतीय नागरिक हैं। बांके राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य संरक्षण अधिकारी श्याम शाह के अनुसार पूर्वी गावर में बाघ को देखकर स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया गया था।
बाघों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए थे।रविवार को रात में इस व्यक्ति पर पार्क क्षेत्र में बाघ ने हमला किया था। सोमवार की सुबह उसका शव मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार मानसिक रूप से विक्षिप्त ये व्यक्ति काफी समय से एक होटल में काम कर रहा था। स्थानीय लोग उसे चाचा कहते थे।पार्क के मुताबिक बांके में फिलहाल 21 बाघ हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने किया आरेडिका व फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का दौरा
28 Apr 2024 21:32:48
महिला अफसर ने पहियों के निर्माण तकनीक सहित अन्य चीजों का किया बारीकी से निरीक्षण। व्हील प्लान्ट के हस्तांतरण
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List