संदिग्ध हालत मे नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव
मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , पुलिस जांच में जुटी
On
कानपुर।
थाना नरवल क्षेत्र के अंतर्गत ठिकरिया गांव में एक नीम के पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुजीत यादव के रूप मे हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिनांक 23 अप्रैल को समय करीब सुबह 10 बजे 112 नं. पर कॉलर के द्वारा जरिये मोबाइल से सूचना दी गयी की देवी प्रसाद यादव का लड़का गिरधारी उर्फ सुजीत उम्र करीब 28 वर्ष मृत अवस्था में उनके खेत के नीम के पेड़ के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ है l
इस सूचना पर थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के मौजूद घटनास्थल आये, मृतक उपरोक्त की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्ट मॉर्टम हेतु मॉर्चरी हैलट अस्पताल भेजा गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
07 Nov 2025 19:41:20
Kal Ka Mausam: देश से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत के कुछ राज्यों...
अंतर्राष्ट्रीय
04 Nov 2025 19:30:03
International Desk काबुल/इस्लामाबाद | 4 नवंबर 2025 — दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। भारत और अफगानिस्तान...

Comment List