अमिट स्याही है लगवानी, लोकतंत्र में भागीदारी है निभानी:- अश्वनी जैन
On
सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में आर डी पब्लिक स्कूल, सिरसागंज में विद्यालय के निदेशक दिलीप जादौन व जिला समन्वयक एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदान का संदेश प्रदान करते हुए जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ ग्रहण कराई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए
यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान एवं लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मत है। यह लोकतंत्र का पर्व, देश का पर्व है, मतदान अवश्य करें। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी मत छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाताओं के लिए नारा प्रदान करते हुए कि अमिट स्याही है लगवानी, लोकतंत्र में भागीदारी है निभानी।
विद्यालय के निदेशक दिलीप जादौन ने सभी विद्यार्थियों को अपने जनपद फिरोजाबाद में 07 मई 2024 को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मत डालने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता पिता, रिश्तेदारों, ग्रामवासी, नगरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। शपथ में विद्यार्थियों के साथ प्रीती जादौन, विनीता सिंह, सपना, आरती राजपूत, कीर्ति, अनुराधा, खुशनुमा, पूनम, साधना, मोनिका, रीना, रोहित भदौरिया, आकाश सिंह, देवेश सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List