गंगा में स्नान करते दो लोगों की डूब जाने से हुई मौत

बक्सर घाट पर गए थे डुबकी लगाने

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

बीघापुर (उन्नाव)।

बारा सगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर के सामने बनी सीढ़ियों पर स्नान कर रहे युवक और युवती डूब गए। साथ आए युवक द्वारा घटना देख पुलिस को सूचना देने की बात बता मौके से भाग निकला। युवक और युवती की पहचान नही हो सकी। 

गंगा में स्नान करते दो लोगों की डूब जाने से हुई मौत

बक्सर घाट पर दो युवक और एक युवती रविवार चार बजे गंगा स्नान करने आए हुए थे। इसमें एक युवक घाट पर खड़ा रहा और एक युवक और युवती गंगा में घाट पर स्नान करने लगे। घाट पर खड़ा युवक नहा रहे दोनो लोगो की फोटो बना रहा था। अचानक दोनों डूबने लगे। घाट पर सन्नाटा होने के चलते घाट पर खड़े युवक ने आवाज देकर लोगो को दोनो के डूबने की बात बताई। जब तक मंदिर में रहने वाले लोग इकट्ठा होते तब तक दोनों डूब चुके थे।

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस Read More जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

युवक और युवती को डूबता देख साथ आया युवक पुलिस को सूचना देने की बात बता कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे बक्सर चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सरोज, थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गोताखोरों को लगाकर शव ढूंढने का प्रयास किया। लगभग 2 घंटे बाद 20 वर्षीय युवती का शव मिल गया वहीं युवक के शव की तलाश जारी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक और युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है सोशल मीडिया पर मृतक घटना की जानकारी देकर पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

BCPM व MOIC की मिलीभगत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ पर लटक रहा ताला Read More BCPM व MOIC की मिलीभगत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ पर लटक रहा ताला

 

हर घर नल जल योजना की जिलाधिकरी ने किया समीक्षा , दिये संबंधितो को सख्त निर्देश Read More हर घर नल जल योजना की जिलाधिकरी ने किया समीक्षा , दिये संबंधितो को सख्त निर्देश

About The Author

Post Comments

Comments