ठंड में गरीब असहायो में कंबल वितरण करना नेक कार्य - रमाशंकर राय
On
प्रयेक वर्ष की भांति 111 गरीब असहाय व निराश्रितों में उपनगर गोला के बनकटा गाँव कटया टोला में हुआ कंबल का वितरण
गोला गोरखपुर। ठंड में गरीब असहाय व निराश्रितों में कम्बल वितरण करने की सेवा नेक कार्य है।इससे सुख की अनुभूति होती है।इसलिए जरूरतमंदो में जरूरत पर सभी को सहयोगी होना चाहिए इससे अच्छा कार्य नहीं होगा। उक्त बातें शनिवार को उपनगर गोला के बनकटा गाँव कटया टोला में हर वर्ष की भांति सेवानिवृत्त समाजसेवी सहायक कृषि विकास अधिकारी रामाशंकर राय ने अपने सपरिवार के साथ गरीब असहायों और निराश्रितो में 111 कम्बल का वितरण किया
और आगे कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को गरीब असहायों व निराश्रितों की सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। गरीबों की सेवा ही ईश्वर सेवा है। कम्बल वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति बीडीओ जगदीश राय ने कहा कि गरीबों की सेवा करना मानव धर्म होता है ।
गरीब दिव्यांग असहाय निराश्रितों जब किसी का सहयोग पाते हैं तो उनको सुख का एहसास होता है। इससे बड़ा सेवा कुछ नहीं हो सकता।इस मौके पर जय प्रकाश राय चन्द्र प्रकाश राय रिशु राय संजय राय सीआरपीएफ विनय राय अशोक राय शिवांग राय हर्षित राय सुनीता राय रानी राय शिक्षिका शालू राय अंकित राय रूचि रिशु राय गणेश कन्नौजिया शब्बा सिरजू चंद्रभान गौर खलीफा मोती प्रजापति सूरज सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List