समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया अभिषेक मिश्रा का स्वागत

अभिषेक मिश्रा को 51 किलो का माला पहनाकर राहुल अग्निहोत्री ने किया स्वागत स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी व परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक अभिषेक मिश्रा के उन्नाव आगमन पर पूर्व नगर महासचिव राहुल अग्निहोत्री ने 51 किलो का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। अभिषेक मिश्रा ने भाजपा सरकार पर सीधे

  • अभिषेक मिश्रा को 51 किलो का माला पहनाकर राहुल अग्निहोत्री ने किया स्वागत

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी व परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक अभिषेक मिश्रा के उन्नाव आगमन पर पूर्व नगर महासचिव राहुल अग्निहोत्री ने 51 किलो का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। अभिषेक मिश्रा ने भाजपा सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए बोले कि भाजपा सरकार ने हमेशा लोगो को बांटने का काम किया है, जमीनी हकीकत जस की तस हैं, पार्टी के ही कार्यकर्ताओं व नेताओं को पार्टी में सम्मान नहीं दिया जाता है जबकि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं, ब्राह्मणों के साथ भाजपा सरकार ने हमेशा सौतेला व्यवाहर किया हैं जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सबको साथ लेकर चलते हैं।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया अभिषेक मिश्रा का स्वागत
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया अभिषेक मिश्रा का स्वागत

यदि विकास की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी ने उन्नाव का सबसे ज्यादा विकास किया है। भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा, रोजगार, पर कोईद भी काम नहीं किया है। देश व प्रदेश का युवा पूरी तरह से बेरोजगारी झेल रहा हैं। अभिषेक मिश्रा ने बताया समाजवादी पार्टी का काम बोलता हैं, काम के आधार पर आस्था के प्रतीक भगवान परशुराम की मूर्ति 108 फिट की लखनऊ में लगेगी। स्वागत करने पहुँचे सभी बुजुर्ग व युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए अभिषेक मिश्रा कानपुर के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर राहुल अग्निहोत्री, राजकिशोर शुक्ला, राजेश अग्निहोत्री, अंकित शुक्ला, नितिन तिवारी, दीपक मिश्रा, नमन दीक्षित, आरिफ सानू, मोहम्मद इश्तियाक, आलोक सिंह, मनोज यादव, लकी यादव, विनायक मिश्रा, राहुल मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat