कुशीनगर : पखनहा में महिला कल्याण जागरुकता का हुआ आयोजन
कुशीनगर। जनपद के विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्रामसभा पखनहा में जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डी0सी0 त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में शुक्रवार को हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा सचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रीति सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदेश में सचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे-चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181. महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित की गयी। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से श्रीमति बंदना कुशवाहा, शशिकला कुशवाहा एवं मानस मिश्रा तथा ग्राम सभा से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनीब भारती एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments