नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बैनामाशुदा ज़मीन पर जबरिया निर्माण रोकने की मांग
बस्ती। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल टोला दुबिहवा छोटका डीह निवासिनी अनीता देवी पत्नी जगन्नाथ ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपने बैनामा शुदा जमीन पर दबंगों द्वारा जबरिया कब्जा कर निर्माण कराये जाने पर रोक लगाने की मांग किया है। डीएम को दिये पत्र में अनीता देवी ने कहा है कि उसने एक जमीन का बैनामा 16 जून 2017 को खाजेपुर निवासिनी कमलावती से लिया था। उक्त जमीन खतौनी आदि अभिलेख में दर्ज हो चुका हैजबकि उक्त गाटा नंबर 1550, 1.2370 की आराजी के सह खातेदार राम बनारसी पुत्र सुख नारायण, आदि लोगों द्वारा जबरन जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का षड़यंत्र कर निर्माण कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
राम बनारसी और उनके नात रिश्ेतदारों ने विरोध करने पर लाठी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। मामले की सूचना सोनहा थाने पर दिया गया किन्तु पुलिस अवैध निर्माण को रोकने में कोई मदद नहीं कर रही है। बस्ती जिले में पुलिस की मेल भगत से अवैध कब्जा करने का पुलिस ठेका लेती है यह मामला सोनहाथाना क्षेत्र का है पीड़िता बार-बार थाने का चक्कर काट रही है लेकिन पुलिस अवैध कब्जा रोकने में पीड़िता की मदद नहीं कर रही है अनीता देवी नेमांग किया है कि जबरिया कब्जा करने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ ही उनके परिवार के जान माल की रक्षा सुनिश्चित कराया जाय। जिला अधिकारी द्वारा दिए गए पत्र में अनीता ने मांग किया की सुना था ना अध्यक्ष को निर्देशित किया जाए तत्काल अवैध निर्माण रुकैया जाए तथा दबंग के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए।

Comments