नवीनतम
फीचर्ड
केपी बस स्टैंड के पास युवक गिरफ्तार, तीन मोबाइल और नकदी बरामद।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
जार्जटाउन थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन रखने और संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन तथा 300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार 11 जुलाई 2026 को थाना जार्जटाउन की टीम ने केपी बस स्टैंड के पास से गौरव पाण्डेय (21) पुत्र रामविलास पाण्डेय, निवासी चाकघाट, थाना सोहागी, जनपद रीवा (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद हुए।
बरामद मोबाइल फोनों में एक सैमसंग तथा दो ओप्पो कंपनी के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस ने बरामद मोबाइलों के आईएमईआई नंबरों का भी सत्यापन शुरू कर दिया है, ताकि उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान की जा सके।
इस बरामदगी के आधार पर थाना जार्जटाउन में मु0अ0सं0 110/2026 के तहत धारा 304(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Prayagraj George Town Police Arrest Mobile Theft Accused with Stolen Smartphones Three Stolen Mobile Phones Recovered Near KP Bus Stand During George Town Police Operation Madhya Pradesh Youth Arrested in Prayagraj for Possessing Suspected Stolen Mobile Phones Prayagraj Police Register BNS Case After Recovery of Samsung and Oppo Mobile Phones George Town Police Verify IMEI Numbers to Identify Owners of Recovered Stolen Smartphones Swatantra Prabhat Prayagraj Crime News on Mobile Theft Recovery and Arrest


Comments