एक करोड़ से अधिक कीमत की 515 ग्राम स्मैक बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा कमिश्नरेट प्रयागराज एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।
 
नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा कमिश्नरेट प्रयागराज एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 515 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 1 करोड़ 3 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की गई। इसके अलावा 7,060 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक राउटर भी बरामद किया गया।
 
पुलिस के अनुसार, शनिवार को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी रोड से आलोक त्रिपाठी (42 वर्ष) पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी किदवई नगर, थाना नरैनी, जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को मणिपुर के इम्फाल से ट्रकों के माध्यम से मंगवाता था और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। उसने बताया कि वह बरामद स्मैक की खेप बेचने के लिए सुनसान स्थान पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 2020 में दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में स्पेशल सेल ने उसे 3 किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
 
आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मोबाइल में सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं करता था। वह राउटर के माध्यम से इंटरनेट चलाकर केवल व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क करता था। बरामद नकदी को उसने स्मैक की बिक्री से प्राप्त रकम बताया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में मु.अ.सं. 108/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज, दारागंज तथा दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं।इस कार्रवाई को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स, अपराध शाखा कमिश्नरेट प्रयागराज की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार