नवीनतम
फीचर्ड
धान की कुटाई के दौरान दर्दनाक हादसाः
नैनी कोतवाली क्षेत्र के चकअभयराम गांव स्थित श्यामलाल का पुरा में शुक्रवार शाम धान की कुटाई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज
नैनी कोतवाली क्षेत्र के चकअभयराम गांव स्थित श्यामलाल का पुरा में शुक्रवार शाम धान की कुटाई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक भाजपा नेता के भतीजे के रूप में भी बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता मनीष कुमार गौतम पुत्र फूलचंद ने बताया कि शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे गांव में धान की कुटाई के लिए एक महिन्द्रा ट्रैक्टर आया था।
आरोप है कि ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज गति एवं लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान उनका तीन वर्षीय पुत्र सत्या उर्फ अंकुश ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन तत्काल मासूम को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार, मृतक के चाचा बबलू पेंटर भाजपा चाका मंडल में मंत्री हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।
Prayagraj Naini Tractor Accident Latest News Three-Year-Old Boy Crushed to Death During Paddy Threshing in Prayagraj Mahindra Tractor Negligence Accident in Chak Abhayram Village Child Dies After Being Run Over by Tractor in Naini Prayagraj BJP Chaka Mandal Minister Nephew Dies in Tragic Village Accident Swatantra Prabhat Prayagraj Breaking News Today on Fatal Tractor Accident


Comments