बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

आज क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गौरवपूर्ण रूप से मनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनपद अंबेडकर नगर में संचालित कई योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु अपना अपना योगदान देने का प्रस्ताव रखा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रणजीत कुमार ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने हेतु 3 चरणों में कार्ययोजना बनाई गई है।

प्रथम चरण में 12 से 14 जून तक विभिन्न स्थानों पर लोगों को योगाभ्यास कराकर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। वह ट्रेनर दिनांक 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कराएंगे। विभाग की तरफ से भी कई योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक स्तर पर, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों वृद्धाश्रम, पुलिस लाइन, जिला कारागार, श्रवण क्षेत्र, शिव बाबाधाम पर योगाभ्यास कराए जाने का निर्णय लिया गया है एवं 15 जून, 2026 को लोहिया भवन में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।

IMG-20260608-WA0809

नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड Read More नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड

बैठक में पतंजलि योग संस्थान, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ, भारत योग संस्थान, ब्रह्मकुमारी, पंडित दीनदयाल योग, युवान फाउंडेशन,जन शिक्षण केंद्र, संस्थान इत्यादि के प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारी अनुराग चौधरी, स्वामी प्रेमदास, अमरजीत सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के प्रभारी खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर योग गुरु शैलेंद्र कुमार दूबे जी, राज ऋषि योगी, बीके सोम दीदी, बीके सरिता दीदी, बीके विशाल, राम सूरत, अनिल कुमार सिंह,  बैठक में डॉ प्रवीण शर्मा, चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष भोलेन्द्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक विकास चंद तिवारी एवं नीलम पांडेय एवं सुमन वर्मा भी उपस्थित रही।

पर्यावरण की रक्षा के लिए योगी सरकार का हरित आवरण बढ़ाने पर जोर Read More पर्यावरण की रक्षा के लिए योगी सरकार का हरित आवरण बढ़ाने पर जोर

Post Comments

Comments