इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की शूटिंग पूरी

14 अगस्त को होगी रिलीज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्देशक नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई खूबसूरत स्थानों पर की गई है।

'आवारापन 2' वर्ष 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसके गीत आज भी लोकप्रिय हैं। ऐसे में सीक्वल को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने खुशी जताई और फिल्म की रिलीज का इंतजार शुरू कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों को चुनौती दे सकती है।

पंजाबः निकाय चुनाव में आप की जीत Read More पंजाबः निकाय चुनाव में आप की जीत

फिल्म निर्माता और कलाकारों को उम्मीद है कि 'आवारापन 2' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और पहली फिल्म की तरह सफलता हासिल करेगी।

अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के नाम खुला पत्र Read More अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के नाम खुला पत्र

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार